#MeToo:25 साल पहले हुआ था मेरा उत्पीड़न- सैफ अली खान

0

बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन में जहां कई इसमें बड़े-बड़े खुलासे कर रह् है, वहींकई इसका समर्थन भी कर रहे है। हाल ही में एकटर सैफ अली खान ने समर्थन के साथ-साथ 25 साल पहले हुए उत्पीड़न का खुलासा भी किया है। हालांकि उनका ये हैरेसमेंट सैक्सुअली नहीं था। उन्होंने कहा, ”अपने करियर में मैंने भी हैरेसमेंट का सामना किया है, मगर सैक्सुअली नहीं। मुझे 25 साल पहले हैरेस किया गया था। इसके बारे में सोचकर मैं आज भी गुस्सा होता हूं। बहुत से लोग दूसरों को समझते नहीं हैं। दूसरों का दुख समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि आज ये जरूरी नहीं है। आज हमें महिलाओं का ध्यान रखने की जरूरत है।”

सैफ का कहना है कि आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए, तब भी अगर वे किसी पुराने मामले में दोषी पाए जाएं। बकौल सैफ,”लोग अपमानित हैं और उन्हें न्याय का इंतजार है। जो भी हो रहा है वो सही नहीं है। जिन्होंने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है उन्हें इसका भुगतान करना पड़ेगा।”

Previous articleअसम में भरे बाजार में धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
Next articleभारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में निकली है नोकरी ,जल्द करे आवेदन