मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों समेत भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह पूर्वी और मध्य भारत में बारश की गतिविधियां बढ़ने की संभावनाएं हैं। मंगलवार को भी महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
IMD की तरफ से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों और कोंकण और गोवा में मंगलवार को हल्की या मध्य बारिश के आसार हैं। इस दौरान इन क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी तूफान/बिजली की भी काफी संभावनाएं हैं। साथ ही 17 अगस्त तक राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। सौराष्ट्र और कच्छ में दो दिनों तक बारिश हो सकती है।




































































