MP उपचुनाव के लिए मतदान जारी, दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

0

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान शुरू हुए जोकि शाम पांच बजे तक चलेंगे। जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे तक कोलारस में 16 फीसदी और मुंगावली में 17 फीसदी मतदान हुआ।

-कोलारस में 22 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा, जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के बीच है। इसके लिए 311 मतदान केंद्रों पर करीब एक लाख 13 हजार से अधिक महिलाओं समेत कुल दो लाख 44 हजार 456 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

-मुंगावली में भाजपा ने बाईसाहब यादव और कांग्रेस ने ब्रजेंद्र सिंह यादव पर दांव खेला है। मुंगावली में 264 मतदान केंद्रों पर अठासी हजार से अधिक महिलाओं समेत कुल एक लाख 91 हजार नौ मतदाता 13 प्रत्याशियों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।

-दोनों स्थानों पर वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। दोनों क्षेत्रों के सभी 575 मतदान केन्द्रों के लिए 3 हजार से अधिक मतदान कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। जहां भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के पहले इन सीटों पर कब्जा करना चाहती है वहीं कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है।

Previous article24 फरवरी 2018 शनिवार , पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleमैं हिंदू हूं, सभी को अपनी आस्था का अधिकार-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here