OMG..श्रद्धा कपूर अब नहीं करेंगी मोबाइल फोन का इस्तेमाल

0

हसीना -द क्वीन ऑफ मुंबई का पहला पोस्टर भले ही रिलीज कर दिया गया हो। लेकिन अभी भी श्रद्धा कपूर इस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। बायोपिक होने के लिहाज इस फिल्म की शूटिंग बड़े ही गोपनीय तरीके से की जा रही है।

सेट पर मौजूद जूनियर आर्टिस्ट के साथ श्रद्धा कपूर को भी शूटिंग के दौरान सेट पर मोबाइल फोन और कैमरा लेकर आने की मंजूरी नहीं दी गई है। सभी को अपना फोन मेकअप रूम या फिर गाड़ी में छोड़कर आने के बाद ही सेट पर एंट्री दी जाती है।

इस फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह यह है कि बायोपिक की शूटिंग के शुरुआत में कई बार फिल्म से जुड़े कुछ लोगों को फोटो खींचने के लिए मोबाइल फोन का कैमरा इस्तेमाल करते हुए देखा गया था।

बहरहाल, श्रद्धा अपने किरदार हसीना पारकर के 40 के उम्र की कहानी की अभी शूटिंग कर रही हैं। लेकिन इससे पहले फिल्म के मेकर्स का फोकस साल 1970 को दिखाना है। इसके लिए एस्सेल स्टूडियो में बड़ा सेट लगाया गया है।

यहां तक कि इस फिल्म के सेट को बनाने के लिए मुंबई के नागपाड़ा के पुराने दिनों की तस्वीरों का सहारा लिया गया है। हसीना पारकर ने वहीं से अपना कारोबार शुरू किया था।

Previous articleजानिए मीडिया पर क्यों भड़क गईं सानिया मिर्ज़ा
Next articleपाकिस्तान के हिंदुओं के लिए खुशखबरी, हिंदू मैरिज बिल पास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here