PM मोदी का मानना है कि ‘महिलाएं सिर्फ गृहिणी नहीं राष्ट्र-निर्माता भी’- UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज

0

संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की स्थिति को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें कहा कि PM नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाएं न केवल ‘गृहिणी’ हैं बल्कि राष्ट्र निर्माता भी हैं। कंबोज ने कहा, “आज, नए भारत में महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाले अत्याधुनिक तकनीकों का जाल बिछा हुआ है। यह भारत के माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मुमकिन हो पाया है क्योंकि उनका स्पष्ट मानना है कि महिलाओं को सिर्फ गृहिणी नहीं बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए।”

संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि रुचिरा ने आगे कहा, ‘भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है। अगर हमें भविष्य के लिए तैयार रहना है, तो महिलाओं को चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में रखने पर ध्यान देना चाहिए। और हमें लैंगिक समानता को एक वास्तविकता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

Previous articleचौथे टेस्ट में नीचले क्रम के बल्लेबाजों से बेहतर योगदान की उम्मीद : स्मिथ
Next articleभोजन के साथ पानी पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा या बुरा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here