PM मोदी ने किया सुरंग का उद्घाटन,कश्मीर को दिखाया ‘रास्ता’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का उद्घाटन किया। इसके बाद उधमपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ पत्थर काटकर सुरंग बनाने में लगे हुए हैं तो कुछ भटके हुए नौजवान पत्थर मार रहे हैं। पीएम ने कहा कि खून के खेल से किसी का फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीमा पार के लोग समझ जाएं। उन्हें विकास दिखाना है। क्योंकि यही मार्ग आगे ले जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग पत्थरों की ताकत पहचानें। उन्होंने कहा कि यहां के नौजवानों के पास दो रास्ते हैं। एक टूरिज्म और दूसरा टेररिज्म। खून के रास्ते पर किसी को फायदा नहीं होगा।

मोदी ने लिया सुरंग का जायजा
मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर यह सुरंग देश को समर्पित की। इसके बाद पीएम ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोरा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ एक खुली जीप में सवार होकर सुंरग के अंदर मुआयना किया। कुछ दूर जाने के बाद मोदी जीप से भी उतर गए और पैदल ही सुंरग का निरीक्षण करने लगे। इस दौरान सुरंग बनाने वाली टेक्निकल टीम भी उनके साथ थी।

मोदी ने तकनीकी टीम से सुंरग की बारीकियां समझीं। पीएम एसओएस बॉक्स के अंदर भी गए और आपात स्थिति में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आपात स्थिति के लिए मुख्य सुरंग के समानांतर बनाई गई दूसरी सुरंग देखी। इस सुरंग का मकसद यह है कि किसी हादसे की सूरत में यात्रियों को एक सुरंग से दूसरी में पहुंचाया जा सके। इस दौरान परिवहन मंंत्री नितिन गडकरी भी मोदी के साथ मौजूद रहे।

Previous articleयूपी को योगी ने पाकिस्तान बनने से बचाया-साध्वी प्राची
Next articleH-1B वीजा के लिए आज से लिए जाएंगे आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here