PM मोदी ने की ‘स्वच्छता ही सेवा आंदोलन’ की शुरुआत, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

0

 पीएम नरेंद्र मोदी ने अाज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुअात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान से 20 करोड़ लोगों को जोड़ने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान अाज मुकाम पर पहुंचा। इस अभियान का हिस्सा बनने और स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए पीएम मोदी ने करीब 2000 नागरिकों को स्वयं पत्र लिखे हैं। पीएम ने कहा- ‘सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, ऐसा नहीं है। यह अभियान आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश के 18 अलग-अलग हिस्सों में मौजूद विभिन्न क्षेत्र के लोगों से संवाद से जुड़कर इस कैंपेन को लॉन्च किया।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी पीएम मोदी के साथ देश के स्वच्छता अभियान को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बात की। ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ते ही अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी की सहराना की। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को स्‍वच्‍छता का रास्‍ता दिखाया है। मैं स्‍वच्‍छता अभियान से व्‍यक्तिगत रूप से जुड़ा हुआ हूं। अमिताभ बच्चन ने मुंबई के वर्सोवा बीच में किए गए सफाई अभियान के अनुभव साझा किया।

पीएम ने कहा- ‘सिर्फ शौचालय बनाने भर से भारत स्वच्छ हो जाएगा, ऐसा नहीं है. टॉयलेट की सुविधा देना, कूड़ेदान की सुविधा देना, कूड़े के निस्तारण का प्रबंध करना, ये सभी सिर्फ माध्यम हैं। इसी दौरानम असम की छात्राओं ने पीएम मोदी के साथ अपना अनुभव शेयर किया। ‘

रतन टाटा ने की तकनीक की भूमिका बढ़ाने की वकालत
रतन टाटा ने कहा कि हम आगे भी स्वच्छ भारत मिशन के साथ बने रहेंगे और चाहेंगे कि तकनीक के जरिए भी इसमें कुछ योगदान दिया जाए। पीएम मोदी ने स्वच्छता को लेकर टाटा समूह के योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ और गुजरात के मेहसाणा में सक्रिय स्वच्छाग्रहियों से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।

पीएम मोदी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पिछले चार साल में 8.5 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। जिसके बाद मौजूदा वक्त में 90 फीसदी से ज्यादा भारतीय शौचालय का इस्तेमाल कर पाते हैं, जबकि 2014 में 40 फीसदी से भी कम लोग शौचालय का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि 4.25 लाख गांव, 430 जिले, 2800 शहर और 19 राज्य व संघशासित राज्य खुले में शौच मुक्त हो गए हैं।

Previous articleभारत रूस के साथ अपने संबंधों को सबसे ज्यादा महत्व देता है-सुषमा स्वराज
Next articleजब मैं अपना दर्शकवर्ग बनाने में सक्षम हो जाऊंगी, तब मैं अपनी पसंद की फिल्में चुनूंगी-तापसी पन्नू