SBI ने दि‍या सस्ते होम लोन का तोहफा

0

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एस.बी.आई.) ने त्यौहारी गिफ्ट के तौर पर होम लोन रेट्स को घटाकर 9.1 फीसदी कर दिया है, जो 6 साल में सबसे कम है। पिछले हफ्ते एस.बी.आई. ने अपने बेंचमार्क रेट्स में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी।

एस.बी.आई. की त्यौहारी स्कीम के तहत महिलाओं के लिए होम लोन (या होम लोन में महिलाओं की भागीदारी होने पर) का रेट बेंचमार्क रेट से 20 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा यानी 9.1 फीसदी रहेगी। अन्य लोगों के लिए होम लोन का रेट 9.15 फीसदी रहेगी। यह रेट्स उन लोनों पर ही लागू होगा, जो नवंबर और दिसंबर 2016 में मंजूर होंगे और डिस्बर्समेंट एक महीने में होगा। रेट में कटौती के अलावा एस.बी.आई. ने अन्य सभी प्रोसेसिंग फीस को भी खत्म कर दिया है।

एस.बी.आई. के एमडी रजनीश कुमार ने बताया, ‘इस रेट कटौती से 50 लाख रुपए के होम लोन पर ई.एम.आई. में 542 रुपए की कमी होगी। मार्च से अब तक ई.एम.आई. में 1,500 कमी हुई है।’ इस कटौती के साथ ही अब एस.बी.आई. का होम लोन आई.सी.आई.सी.आई. बैंक और एच.डी.एफ.सी. के लोन रेट से सस्ता हो गया है। इन दोनों बैंक के सबसे सस्ते होम लेन का रेट 9.3 फीसदी है, जो एस.बी.आई. के रेट से 20 बेसिस पॉइंट्स ज्यादा है।

Previous articleOnePlus 4 में होगा 3GHz स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर!
Next articleEPFO: 7 दिनों के अंदर मिल जाएगा PF

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here