UN में नई अमेरिकी राजदूत निकी हेली करेंगी US का प्रतिनिधित्‍व

0

संयुक्त राष्ट्र में नई अमेरिकी राजदूत के तौर पर निकी हेली को चुना गया है। वे समांथा पावर की जगह लेंगी। अमेरिकी सीनेट की ओर से इस बात की पुष्टि की गयी है।

96-4 वोट से हेली को सीनेट द्वारा मंजूरी मिली है। अमेरिका के किसी राष्ट्रपति प्रशासन में कैबिनेट रैंक में जगह पाने वाली 44 वर्षीय निकी हेली पहली भारतीय मूल की नागरिक हैं। जल्द ही वे अपने इस पद के लिए शपथ लेंगी।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही हेली को संयुक्त राष्ट्र में राजदूत बनाने की घोषणा करते हुए कहा हेली को कुशल और व्यवहारिक बताया था। ट्रंप ने कहा था कि वे विश्वस्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करने वाली बेहतरीन राजनेता साबित होंगी।

हेली के माता-पिता भारत से अमेरिका जा बसे थे। किसी अमेरिकी स्टेट की पहली भारतीय-अमेरिकी महिला गवर्नर बनने के साथ ही वह इतिहास रच चुकी हैं। लुसियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल के बाद हेली गवर्नर चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी हैं।

Previous articleAIFF ने लॉन्च की विमिंस फुटबॉल लीग
Next articleमैं बॉलीवुड में लव स्टोरी करना चाहता हूं: जैकी चैन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here