कानपुरः विधानसभा चुनाव में गोविंद नगर और आर्य नगर में ईवीएम में वीवी पैट लगवाई गई थी। इस कारण इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को यह देखने का मौका मिला था कि उन्होंने जिस प्रत्याशी को मत डाला है उसे ही गया है या नहीं। अब लोकसभा चुनाव में सभी बूथों पर लगने वाली ईवीएम में वीवी पैट लगी होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम न्यायिक डीपी पाल ने बताया कि ईवीएम में वीवी पैट 1300 मत होने पर ही लगती है। इसलिए लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर 1400 के बजाय 1300 मतदाता रहेंगे। पहले जिले में 3344 बूथ थे अब 3537 बूथ हो गए हैं। कुल 193 बूथ बढ़ाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मत डालने के बाद ईवीएम से एक पर्ची निकलेगी। इस पर यह दिखेगा कि मतदाता ने किसे मत डाला है। सात सेकेंड बाद यह पर्ची नीचे रखे बॉक्स में गिर जाएगी और बॉक्स बंद हो जाएगा। मतदाता को यह पर्ची नहीं मिलेगी।
Whatsapp पर रोजाना न्यूज़ प्राप्त करने के लिए हमारे नंबर +91 7000543551 को अपने मोबाइल में सेव करके हमें इस नंबर पर Whatsapp मेसेज करें |





























































