कलेक्टर श्री खाडे ने लाल परेड पर होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम |म.प्र.स्थापना दिवस मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया गया है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे द्वारा लाल परेड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. खाडे ने विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम अवधि के दौरान लाल परेड ग्राउंड के आसपास होने वाले यातायात के परिवर्तित मार्ग के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यक्रम के प्रसारण को पीछे बैठक व्यक्तियों को सुस्पष्ट दिखाई दे, इसके लिये एल.ई.डी. डिस्प्ले की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर की गई है।

निरीक्षण के समय नगर निगम, स्वास्थ्य, पीएचई, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी डॉ. खाडे के साथ मौजूद थे।

Previous article1 नवम्बर 2017 बुधवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleरन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here