कोरोना वायरस का बढ़ता कहर :कोरोना की चपेट में आए कार्तिक आर्यन

0

कोरोना वायरस का बढ़ता कहर चिंता का विषय बन गया है। इसके केसों में बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स भी इससे बच नही पाए हैं। रणबीर कपूर, तारा सुतारिया, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब कार्तिक आर्यन भी इसकी चपेट में आ गए हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

कार्तिक ने कोरोना संक्रमित होने पर पॉजिटिव का साइन शेयर कर इस की जानकारी दी है। पोस्ट शेयर कर एक्टर ने लिखा- पॉजिटिव हो गया, दुआ करो। इस खबर को सुनकर फैंस काफी चितिंत हो गए हैं और एक्टर के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बता दें हाल ही में कार्तिक ने लैक्मे फैशन वीक में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। इस दौरान उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आई थी।

Previous articleबच्‍चे का नामकरण करने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें
Next articleपाकिस्तान में शुरू हुआ पहला ट्रांसजेंडर इस्लामिक स्कूल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here