कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु निजी चिकित्सालयों की भी सेवाएँ ली जायेंगी

0

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये सूचना संचार गतिविधियों के माध्यम से समाज में हर स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा तथा इस बीमारी से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए आवश्यकता अनुसार निजी चिकित्सालयों की भी सेवाएँ ली जायेंगी।

मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त अन्य विभागों के मैदानी अमले को भी प्रशिक्षित किया जायेगा। धर्म गुरूओं को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में जानकारी दी जायेगी, जिससे धार्मिक संस्थाओं में आने वाले लोगों को जागरूक किया जा सके। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने हाथ बार-बार साबुन से धोएं। खाँसी एवं छींकते समय अपनी नाक और मुँह को टिशू पेपर, रूमाल या कोहनी से ढंकें। हाथ मिलाकर अभिवादन करने के स्थान पर नमस्ते, आदाब करें। अल्कोहल बेस्ड हेण्ड सेनेटाइजर का उपयोग करें।

Previous articleखराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदला जाए, समस्याओं के निराकरण हेतु लगाएं शिविर
Next articleभूमि एवं भूखण्ड की दरें यथावत, भवनों की निर्माण दरों में वृद्धि के निर्देश