जिले में प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को किया जा रहा है जागरूक -कलेक्टर

0

कोरोना वासयर के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है जिसमें सहायक संचालक डा. धीरेन्द्र मिश्रा, उपायुक्त नगर निगम डा. प्रणय कमल खरे अपने दल के साथ जिले में विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करवाकर जागरूक कर रहे है। नोडल अधिकारी डा. धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले के प्रमुख चैराहों सार्वजनिक स्थानों पर पोस्ट बैनर लगाकर जागरूक किया जा रहा है। पोस्टर बैनर में कोरोना वायसर से बचने उपाय एवं सावधानिया दर्षयी गई हैं। डा. खरे ने बताया कि प्रचार-प्रसार हेतु नगर निगम, नगर पालिका एवं समस्त विकासखण्डों में आटो रिक्षा में माइक लगाकर कोरोना वायरस के रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय प्रसारित किये जा रहे हैं।

Previous articleसंकट की इस घड़ी में लोग करें सहयोग – कलेक्टर
Next articleव्यापारी संगठन जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने करें पहल – कलेक्टर