रायसेन – ईपत्रकार.कॉम |तीन दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय सतत् और व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में सभी जनपदों के प्राचार्य एवं शिक्षक शामिल हुए। कक्षा 9वीं, 10वीं में अध्यापन करने वाले सभी विषय के दो-दो शिक्षकों को सतत और व्यापक शिक्षा गतिविधियों का विद्यालय में संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास में पाठ्य सहगामी गतिविधियां भाषण, परिचर्चा, अभिनय, कला, संगीत, वादन, नृत्य, चित्रकलां, मूर्तिकला, खेल, निबंध, कविता आदि को शामिल करना है। कार्यक्रम के नोडल शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आंनद शर्मा तथा मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद संबंधित प्राचार्य एवं शिक्षक विकासखण्ड स्तर पर अन्य प्राचार्यो तथा शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान चार अलग-अलग सदन बनाए गए जिनमें लेखन, नाटक, चित्रकलां, परिचर्चा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरपी सेन तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के उप प्राचार्य श्री व्हीके शर्मा भी उपस्थित थे।






























































