जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का निराकरण

0

रायसेन  – ईपत्रकार.कॉम |जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में एसडीएम रायसेन श्री संजय उपाध्याय ने जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए उनमें पेंशन, अतिक्रमण, अवैध कब्जा, बीमारी में सहायता, आर्थिक सहायता, नामांतरण, बंटवारा, बीपीएल राशन कार्ड, विद्युत आदि से संबंधित थे। इस जनसुनवाई में 36 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका मिमरोट सहित अनेक विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Previous articleनर्मदा घाटी एवं पर्यटन मंत्री श्री बघेल ने संभाला कार्यभार
Next articleशिकायतकर्ता के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर करवाएंगे समस्याएं हल