भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि देश में लोकसभा चुनाव समय से ही होंगे इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अरोड़ा ने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। इसके लिए सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढने की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।
मौजूदा हालात को देखते हुए उठ रहे थे सवाल
भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के मध्य पैदा हुए तनाव के हालात को देखते हुए यह सवाल उठ रहे थे कि लोकसभा चुनाव तय समय पर हो सकेंगे या नहीं।
इलेक्शन कमिश्न ने इसके अलावा चुनाव आयोग की तैयारियों पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठने वाले सवालों के जवाब में कहा कि ईवीएम को हमने जाने-अनजाने देश में फुटबॉल की तरह बना दिया है। रिज्लट अपने पक्ष में आने पर सब ठीक रहता है खराब आया तो ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा दिया जाता है।
अधिकारियों के साथ हुई बैठक
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि सुबह जितने भी सेंट्रल एजेंसियां हैं, उनके अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों के साथ एसपी, एडीजे और संभागीय आयुक्तों के साथ बैठक की। सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बात हुई है। इस प्रेस वार्ता में चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के साथ इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा व सुशील चंद्रा भी मौजूद थे।





























































