नए विवाद में उलझे उमर अकमल PCB ने नोटिस भेजा

0

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को उमर अकमल को टीम के मुख्य कोच मिकी ऑर्थर के साथ किए गए दुर्व्यवहार के लिए कारण बताओ नोटिस भेजा है। उल्लेखनीय है कि मध्य क्रम के बल्लेबाज अकमल ने मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के सामने ऑर्थर को अपशब्द कहे थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे (उमर) नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है।’’ जब अकमल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह नोटिस का जवाब देंगे क्योंकि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें मेरी कोई गलती नहीं है इसलिये मैं ङ्क्षचतित नहीं हूं और सच्चाई के साथ जवाब दूंगा। जो कुछ हुआ है, वह सब उन्होंने देखा है।’’

अकमल ने कहा, ‘‘मैं अपने उस बयान पर कायम हूं जिसमें मैंने आर्थर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। उन्होंने मेरे साथ पहले अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर बदसलूकी भी की। इंजमाम भाई (इंजमाम उल हक) और मुश्ताक भाई (मुश्ताक अहमद) इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं।

Previous articleरेलवे का नया प्लान अब ट्रेन में भी मिलेगा विमान जैसे खाना
Next articleसानिया मिर्जा की बायोपिक में नजर आ सकती हैं परिणीति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here