नीतीश कुमार का कल शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है. बीजेपी के सियासी ब्रेकअप के बाद कल वे फिर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है.
वहीँ दूसरी और बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक भी खत्म हो गई है. उस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दो टू कह दिया है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार को सबक सिखाने वाली है. बैठक में रविशंकर प्रसाद ने भी कहा है कि नीतीश ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है.






























































