मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण 2020 के पर्यवेक्षण हेतु रीवा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस कृष्णमोहन गौतम ने आज विभिन्न नगरीय निकायों का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने नगर परिषद त्योंथर, चाकघाट, गुढ़ एवं जनपद पंचायत जवा व त्योंथर में रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित सीएमओ व सीईओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि आयोग द्वारा दिये गये समय सीमा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि प्रेक्षक 20 मार्च को जनपद रीवा, नगर परिषद गोविंदगढ़ में मतदाता सूची तैयारी के संबंध में बैठक लेंगे।
































































