कोरोना एक संक्रमित बीमारी है, आज और अभी स्थिति में चिंता की कोई बात नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा सार्थक प्रयास किये जा रहे है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तो राहत की बात है, पर चिंता की बात भी है। जब कोई व्यक्ति संक्रमित हो और सम्पर्क में आये तो इसका फैलाव होगा। इस आशय की बात आज कलेक्टर तरूण राठी ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी धर्मो के लोगों की आयोजित बैठक में व्यक्त की। उन्होंने कहा 31 मार्च तक संयमित तरीके से रहना है, फैल जाने से मुश्किल होगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान खासतौर पर मौजूद थे।
कलेक्टर तरूण राठी ने कहा सरकार ने एहतियातन उपाय के तहत स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी बंद कर दिये है, परीक्षाएं चल रही है, उनके पेपर हो रहे है। वहां भी गाईड लाईन के तहत पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कोचिंग सेन्टर, बारात घर बंद कर दिये गये हे। आमजनों के बीच जागरूकता के लिए पम्पलेट का वितरण किया जा रहा है तथा मीडिया के माध्यम से आमजनों को जागरूक करने के प्रयास जारी है। यह भी कहा कि विदेश से कोई व्यक्ति आता है तो सूचना एयरपोर्ट ऑथर्टी के माध्यम से मिल रही है। श्री राठी ने कहा अभी की स्थिति में विदेश से आने वाले व्यक्ति से यह बीमारी फैल रही है। विदेशियों के यहां आने पर 14 दिन आईशोलेशन में रखा जा रहा है। आईशोलेशन वार्ड जिला अस्पताल में बनाया गया है, विदेशी व्यक्ति यहां आता है, तो जांच उपरांत कोरेटांइन सेंटर में रखा जायेगा। जटाशंकर स्थित जिला प्रशिक्षण केन्द्र में यह सेन्टर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया जिले के कर्मचारियों और स्वास्थ अमले को प्रशिक्षण दिया गया है।
कलेक्टर ने कहा लोग जागरूक होंगे तो बीमारी का विस्तार नहीं होगा। उन्होंने कहा कल बांदकपुर में करीब डेढ़ सौ श्रृद्धालु चारधाम की यात्रा कर लौटे उनका स्वास्थ परीक्षण किया गया है, सभी स्वास्थ्य पाये गये है। श्री राठी ने कहा जिला प्रशासन का आग्रह है, कोरोना के संबंध में जारी गाईड लाईन का पालन करने में आप सभी सहयोग करें। यहां पर सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों के हमने अवगत कराया है। सभी धर्म के अनुयाईयों से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवस्था बनें और धार्मिक पराम्पराओं का पालन भी हो।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने कहा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अपनी भूमिका अदा कर रही है। वायरस की जानकारी सभी के द्वारा दी जा रही है। गाईड लाईन के अनुसार 20 से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर न हो, का पालन किया जायें। लोगों में जागरूकता हों। उन्होंने कहा लोगों को अभी भी पूरी जानकारी नहीं है। यह भी कहा विभिन्न विभागों को जिम्मेवारी सौंपी गई है, आमजन और समाज भी गंभीरता से लें। पुलिस अधीक्षक ने कहा धार्मिक आयोजनों में भी सर्तकता बरती जायें। उन्होंने कहा धार्मिक आस्था के साथ ही गाईड लाईन का पालन किया जायें। होर्डिग्स भी लगाई जा रही है। पम्पलेट का वितरण भी किया जा रहा है। हमें जनहित में निर्णय लेना होगा।
इस अवसर पर विभिन्न धर्मो के धर्मालंबियों ने अपनी बात व सुझाव रखें। जागेश्वर धाम बांदकपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा मंदिर परिसर मे हाथ धोने के लिए डिटोल हैंडवाश का उपयोग किया जा रहा हैं, मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं। उन्होने कहा अब से गर्भ ग्रह में प्रवेश पर प्रतिबंधित कर दिया जायेगा लोग बाहर से ही भगवान भोले नाथ के दर्शन कर सकते है, जिससे ज्यादा संख्या में भीड़ एकठ्ठी नही होगी और संक्रमण से बचा जा सकेगा।
बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश भारद्वाज ने कहा कोरोना से बचाव हेतु इस बार ट्रस्ट ने मेले मे दुकान नही लगवाने का निर्णय लिया हैं। उन्होने कहा हम शासन –प्रशासन के साथ सहयोग के लिए तैयार हैं।
गुरूद्वारा सिंह सभा से केप्टन वाधवा ने कहा हम सभी एक दूसरे के सहयोग से सभी लोगो को कोरोना से सबंधी जानकारियां देगें, शासन का सहयोग करेंगे। हम सर्तक होगें तो सभी सर्तक होगें।
श्री आजम खान ने कहा सभी धार्मिक स्थल पर जहां हाथ धोने के लिए टाविल की व्यवस्था हैं, वहां से टाविल अलग कर दिये जायें। वहां पर मिट्टी के घड़े रख दें ताकि लोग अपने हाथ साबुन से थो लें। उन्होंने जिला प्रशसन द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में हैंडवाश की व्यवस्था की गई है, सराहनीय है, इससे आमजनों तक एक अच्छा मैसेज जायेगा जो कोरोना जैसी बीमारी को रोकने केलिए कारगर होगा।
क्रिश्यचन समाज से डॉ. अजय लाल ने कहा सभी धर्म के लोगों ने सतर्कता अभियान में प्रशासन के साथ देना की बात कही है। उन्होने कहा जिले के लोगो को कोरोना वायरस से बचाने हेतु सामाजिक, संस्थागत एवं धार्मिक स्तर पर हर संभव हम प्रयासरत तथा प्रतिबद्ध हैं। यह भी कहा हम सभी एक हृदय एक आवाज से और प्रशासन का साथ देने के लिए संकल्पित है। दमोहवासियों के हित के लिए जो भी संभव होगा हम करेंगे।
कुण्डलपुर समिति के अध्यक्ष संतोष सिंघई ने कहा कुण्डलपुर मे आये श्रद्धालुओ के लिए हम सतर्कता बतरेगें, हम शासन-प्रशासन का सहयोग करेंगें। उन्होंने कहा कलेक्टर साहब ने सभी समाज के लोगों को बुलाकर चर्चा की सराहनीय पहल है। हम जन-जागरूकता के लिए प्रयास करेंगे।
जागेश्वर धाम बांदकपुर मे आये पं. कृपाल पाठक ने कहा श्रद्धालुओ के लिए हम सावधानिया बरत रहे हैं, कोरोना से संबधित जानकारी एनाउंसमेंट से दी जा रही हैं, श्रद्धालु समूह में ना आयें, गर्भग्रह में हाथ धोकर प्रवेश करें, साथ ही मंदिर परिसर मे साफ-साफाई हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा हैं।
श्री अनवर उस्ताद ने कहा कोरोना एक अनचाही बीमारी हैं, जिससे सावधानी बरत कर बचा जा सकता हैं, सभी जिलेवासी एक दूसरे का सहयोग करें, दूरी बना कर रखें, हाथों को हमेशा धोते रहें। उन्होने कहा जितना हो सकें यात्राए टाले अपने घरों मे ही रहें।
जैन समाज अध्यक्ष सुधीर सिंघई बबलू जैन ने कहा कोरोना से बचाव के पम्पलेट सभी धार्मिक संस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय में लगाये और वितरितकिये जायेंगे। जिससे लोगो को कोरोना से बचाव के लिए जानकारी प्राप्त होगी। इस दौरान अन्य धर्मो के धार्मालंबियों ने भी अपनी बात रखी।





























































