बीसीसीआई स्पॉट फिक्सिंग में 13 खिलाडिय़ों को बचाने की कोशिश कर रही है-श्रीसंत

0

नई दिल्लीः स्पाॅट फिक्सिंग में फंसे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई स्पॉट फिक्सिंग में तकरीबन 13 खिलाडिय़ों को बचाने की कोशिश कर रही है आैर मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनके इस बयान के बाद नया विवाद पैदा कर दिया है।

श्रीसंत ने कहा कि बीसीसीआई इन खिलाड़ियों को शह दे रही है आैर इनमें से 5-6 खिलाड़ी अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। मुझे याद है कि मुदगल कमेटी की रिपोर्ट में 13 लोगों के नाम थे और बीसीसीआई ने इन नामों को सार्वजनिक ना करने की अपील की थी क्योंकि इससे भारतीय क्रिकेट को नुकसान हो सकता था। बिना किसी वजह के मैं इसमें आरोपी बना और तिहाड़ जेल में रहा। मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे उन 13 लोगों के नाम जानने हैं या फिर उनका खुलासा करने जा रहा हूं। लेकिन जब दिल्ली सेल में मेरे से पूछताछ हुई तो कई और लोगों के नाम लिए गए थे। सूत्रों के मुताबिक मुदगल कमेटी से जुड़े वकील ने भी इसकी पुष्टि की थी।

श्रीसंत ने कहा कि मैंने स्पॉट फिक्सिंग के कारण बहुत दुख झेले हैं मेरे परिवार और मेरे राज्य ने भी बहुत बदनामी झेली है। मैंन तिहाड़ जेल में बहुत बुरा दौरा गुजारा है और मैं ऊपर वाले से प्रार्थना करता हूं कि यह दौर किसी के साथ ना गुजरे। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल चुके श्रीसंत को केरल हाईकोर्ट ने राहत देते हुए बीसीसीआई को उनके आजीवन मैच खेलने की पाबंदी हटाने को कहा था। बीसीसीआई ने श्रीसंत को विदेश में खेलने पर भी पाबंदी लगा रखी है।

BCCI ने आरोपों को किया खारिज
श्रीसंत द्वारा लगाए गए इन आरोपों को बीसीसीआई एंटी क्रप्शन आैर सेक्योरिटी यूनिट के अधिकारी नीरज कुमार ने खारिज किया है। उनका कहना है कि श्रीसंत को हाल ही में उनके क्रिकेट खेलने पर केरला हाई कोर्ट ने बैन लगाया, जिसके बाद वह ऐसे बेत्तुके बयान दे रहे हैं। नीरज ने कहा कि माैजूदा समय में कोई भी ऐसा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेल रहा जो कभी फिक्सिंग में फंसा हुआ हो।

Previous articleiPhone X जैसा दिखने वाला Oppo ने लॉन्च किया R11s, R11s Plus
Next articleअगर मैं एक मैच में अच्छा करता हूं तो मुझे स्वत: ही अगले मैच के लिए चुना जाएगा-अक्षर पटेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here