धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में कोहली नैसर्गिक पसंद : गांगुली

0

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने आज कहा कि सभी प्रारूपों में विराट कोहली को कप्तान बनाए जाने से टीम को सभी प्रारूपों में अच्छी सफलता मिलेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए कोहली को नैसर्गिक पसंद बताते हुए गांगुली ने कहा, ‘वह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 मैचों में धोनी का सही उत्तराधिकारी है। इसमें कोई शक नहीं कि इन प्रारूप में भी वह बेहतरीन होगा।’

युवराज सिंह की टीम में वापसी पर गांगुली ने कहा, ‘यह शानदार है कि दोनों प्रारूपों में उसे (युवराज को) टीम में शामिल किया गया है। मुझे यकीन है कि वह रन बनाएगा और सफल रहेगा।’

Previous articleजानिए सुबह नंगे पांव हरी घास पर चलने के क्या फायदे है?
Next articleजीरे का करें इस्तेमाल, कम हो जाएगा आपका मोटापा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here