उलनबटोर: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अगले दो दिनों तक मंगोलिया में रहेंगे। 6 सितंबर को मंगोलिया की राजधानी उलान बतोर पहुंचे राजनाथ सिंह ने यहां पर मंगोलियन राष्ट्रपति उखनागीं खुरेलसुखो से मुलाकात की। मंगोलियन राष्ट्रपति ने राजनाथ सिंह के सम्मान में एक डिनर का आयोजन भी किया।
इस दौरे के तहत बातचीत का जो एजेंडा है उसमें 1.2 अरब डॉलर से बनने वाली आयल रिफाइनरी सबसे मुख्य है। यह मंगोलिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी होगी जो डोर्नोगोबि प्रांत में तैयार होगी। साल 2025 में यह बनकर तैयार हो जाएगी और इससे देश की 75 फीसदी जरूरतें पूरी हो सकेंगी। चीन को हमेशा इस बात से मिर्ची लग जाती है कि भारत और मंगोलिया क्यों साथ आते हैं। साल 2016 में चीन की तरफ से तो मंगोलिया को चेतावनी तक दे दी गई थी।































































