मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से मिला सिख समाज का प्रतिनिधि-मण्डल

0

इंदौर – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ से इंदौर में सिख समाज के प्रतिनिधि-मण्डल ने भेंट कर वर्ष 2004 में समाज के 30 लोगों पर दुर्भावनावश दर्ज प्रकरण वापस लेने का माँग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि-मण्डल की माँग पर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री वीनू छावरा, राजू भाटिया, हरभजन सिंह संधु, अवतार सिंह सैनी और सरबजीत खनूजा शामिल थे।

Previous articleमुख्यमंत्री श्री नाथ ने श्री अजय शाह के स्वास्थ्य की जानकारी ली
Next articleशिक्षा व्यवस्था में बढ़ते आर्थिक दखल पर नियंत्रण जरूरी – राज्यपाल श्री टंडन