अपने अपने गांवों में जाकर नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरण त्वरित निपटायें – कलेक्टर श्री सिंह

0

खण्डवा  – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में नामांतरण एवं बटवारा संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि तहसीलदार एवं जनपद सीईओ अपने अपने गांवों में जाकर नामांतरण एवं बटवारा के प्रकरण त्वरित निपटायें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पटवारी तीन प्रकार की सूची बनाए, जिसमें यह देखें कि खेत का मालिक गांव में रहते है या नहीं, जिनके नाम से जमीन है और वो नहीं रहे तो उनके वारिस गांव में रहते है, जिनके खेत है उनके वारिसों का कोई अता-पता नहीं। तहसीलदार और सीईओ जनपद मीटिंग करें और घर-घर जाकर पता करें कि किसके नामांतरण हुए या नहीं, ग्राम पंचायतवार सूची तैयार करें। 25 सितम्बर से 30 सितम्बर तक ग्राम सभा आयोजित करें, जिससे 30 सितम्बर तक पावती दी जा सके।

कलेक्टर श्री सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि सभी एसडीओ रजिस्टार से सम्पर्क करें एवं नामांतरण एवं बटवारों का अभियान चलाकर निराकरण करें, इसमें सीमांकन का प्रकरण बिना कोर्ट में जमा कराये नहीं करें।

Previous articleसभी तालाबों में पेयजल के लिए आवश्यक जल आरक्षित करने के बाद किसानो को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवायें-कलेक्टर
Next articleश्री गिरी का व्यक्तित्व और मातृभक्ति प्रेरणाप्रद है-कलेक्टर श्री चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here