मोदी का 56 इंच का सीना अब कहा गया-कांग्रेस

0

कांग्रेस ने नियंत्रण रेखा के निकट जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों के शव क्षत-विक्षत किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सोमवार कहा कि मोदी सरकार पाकिस्तान की दरिंदगी पर मूकदर्शक बनी हुई है और ‘56 इंच का सीना’ उनका महज एक जुमला साबित हुआ है।

56 इंच का सीना एक जुमला
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय सैनिकों के साथ बार-बार दरिंदगी कर रही है लेकिन भाजपा सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने सवाल किया आखिर भाजपा सरकार कब जागेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा की कोई ङ्क्षचता नहीं है। मई 2014 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में 200 सैनिक शहीद हो चुके हैं। सैनिकों के शवों को एक बार फिर क्षत-विक्षत किया गया है। उन्होंने कहा, क्या 56 इंच का सीना सिर्फ एक जुमला था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार में तत्कालीन सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए।

Previous articleरिजल्ट के बाद बच्चों को डिप्रेशन से रोकें
Next articleशत्रु ताकतों के बावजूद देश आगे बढ़ रहा है : पीएम मोदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here