बुरहानपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |योजना एवं सांख्यिकी विभाग के इंदौर के संयुक्त संचालक श्री जे.पी.परिहार ने आज जिला योजना एंव सांख्यिकी कार्यालय एवं जन अभियान परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने जनभागीदारी, सांसद निधी एवं विधायक निधी के कार्यो की समीक्षा करते हुए शीघ्रता से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोपो से सौजन्य भेट की।
श्री परिहार ने जन अभियान परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कार्यो की समीक्षा कर जानकारी प्राप्त की। उन्होनें आगामी कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यालय व्यवस्था्ओं का जायजा लिया तथा कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक साख्यिंकी अधिकारी श्रीमति लुसिया रावत, बुरहानपुर विकासखण्ड समन्वयक अशोक त्रिपाठी, खकनार विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान, लेखापाल रविन्द्र देशमुख, देवेन्द्र जवरे तथा श्री जितेन्द्र महाजन उपस्थित थे।





























































