सड़क 2 फिल्म शुरू, संजय चाहते थे बने ये फिल्म: पूजा भट्ट

0

बॉलीवुड अभिनेत्री एवं फिल्मकार पूजा भट्ट सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने जा रही हैं। वर्ष 1991 में प्रदर्शित महेश भट्ट निर्देशित सुपरहिट फिल्म सड़क में संजय दत्त, पूजा भट्ट और सदाशिव अमरापुरकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। पूजा भट्ट ने ‘सड़क 2’ पर काम शुरू होने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि फिल्म ‘सड़क’ के रीमेक का आइडिया संजय दत्त ने ही दिया था। उन्होंने ही इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की पहल की थी। पूजा ने कहा ‘फिल्म का प्रोडक्शन हाउस इसकी घोषणा करेगा। मैं बस इतना कह सकती हूं कि इसका निर्माण हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पूजा इस फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगी, हालांकि वह इस फिल्म में एक्टिंग करते हुए नजर आ सकती हैं। इसके अलावा ‘सड़क 2’ में संजय दत्त और आलिया भट्ट भी काम करते नजर आ सकते हैं।

Previous articleविधायक काश्यप अपनी निधि से देंगे 5 लाख
Next articleसैमसंग ने लांच किया Galaxy A8 Star स्मार्टफोन