अगर आप जॉब सर्च कर रहे हैं तो अमेजन दे रही है 22 हजार नौकरियां

0

मुंबई: अगर आप जॉब सर्च कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। अमेजन ने भारी मात्रा में जॉब हायरिंग की है। दुनिया की सबसे बड़ी ई कॉमर्स कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन में होने वाली भारी सेल के मद्देनजर 22 हजार सीजनल पोस्ट क्रिएट किए हैं।

फेस्टिव सीजन के लिए हैं ये जॉब
अमेजन ने भारत में त्योहरों के दौरान विभिन्न पदों पर 22 हजार से अधिक नौकरियां सृजित की है। ये नौकरियां फिलहाल मौसमी तौर पर उपलब्ध कराई गई हैं। ई-वाणिज्य क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि रोजगार के ये अवसर डिलीवरी स्टेशन, ग्राहक सेवा आदि जैसे क्षेत्रों में सृजित हुए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नई नौकरियां मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद और देश के अन्य शहरों में सृजित हुई हैं। इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट के उपाध्यक्ष अखिल सक्सेना, ‘‘ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम अपनी टीम का आकार बढ़ा रहे हैं। यह वृद्धि अमेजन फुलफिलमेट नेटवर्क और ग्राहक सेवा केंद्रों पर काम कर रहे एसोसिएट की सहयोगियों की संख्या की दोगुनी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष अवसर पर 22,000 से अधिक सहायक की इन नियुक्तियों से हमारे ग्राहकों को बेहतर सेवा मिलेगी।

Previous articleविश्व में एकमात्र धर्म हिंदू ही है और हिंदू धर्म के दरवाजे सभी के लिये खुले हुए हैं-भागवत
Next articleक्या आप जानते है करेले के अधिक सेवन से होने वाले साइड इफेक्ट के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here