अगर आप भी रोजाना लिप बाम लगाते है तो हो जाए सावधान

0

सर्दियों के मौसम में आमतौर पर होंठों के रुखे हो जाने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में लोग लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। खासकर महिलाएं अपने लिप्स के प्रति कुछ ज्यादा ही सजग रहती हैं। लिप बाम का इस्तेमाल रोजाना करने से ये आपके होंठों को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। लिप बाम में मौजूद हानिकारक तत्व आपके लिप्स को निखारने के बजाय उन्हें क्षति पहुंचा सकते हैं…..

रोज लिप बाम खुशबु बनाने के लिए लिप बाम में कई तरह के केमिकल इस्तेमाल किये जाते है। कुछ लड़कियां तो बिना क़्वालिटी देखे ही सिर्फ अच्छी खुशबु के लिए ही लिप बाम का चुनाव कर लेती है। जो होंठो के लिए सही नहीं है।

लिप बाम अगर मेंथॉल युक्त हो तो ऐसे में होंठ फटने की आशंका बढ़ जाती है। लिप बाम को लगातार लगाने से कभी-कभी ऐसा हो जाता है की होंठो के आस-पास किनारो में छोटे-छोटे दाने हो जाते है।

लिप बाम में केमिकल फ्रेग्नेंस का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से धीरे धीरे होंठ ख़राब होने लगते है। लिप बाम का रोजाना इस्तेमाल करने से होंठ फटने की समस्या भी हो सकती है।

Previous articleआरबीआई को ब्याज बढ़ाने से बचना चाहिए : एसोचैम
Next articleमैं ही महानायक अमिताभ बच्चन के लिए पागल नहीं हूं, बल्कि पूरा देश पागल है-आर बाल्की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here