आजकल हर कोई टैटू बनवाना चाहता है। आज के युवाओं के लिए यह स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। शरीर के लगभग हर भाग में टैटू बनाना आजकल युवाओं में काफी कॉमन हो गया है, लेकिन इनसे होने वाली परेशानियों के बारे में आज तक आपको नहीं पता होगा। टैटू बनवाने से कई तरह की परेशानी होती हैं।
हो सकती है ये समस्याएं:
- इससे त्वचा में लालिमा, मवाद, सूजन जैसी कई तरह की परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसके अलावा कई तरह के बैक्टीरियल संक्रमण भी हो सकते हैं।
- एक इंसान पर इस्तेमाल की गई सुई का इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित रोग, एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। टैटू बनवाने से कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
- टैटू बनाने के लिए एक अलग तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि हमारी त्वचा के लिए काफी खतरनाक होती है।
- कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जिनमें सूइयों को शरीर में गहराई तक चुभाया जाता है। जिसके चलते मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुंचता है।




























































