अगर विंड चाइम घर में लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्‍यान

0

विंड चाइम एक पॉपुलर फेंगशुई यंत्र है। इसे उपयोग में लाने के कई तरीके हैं। विंड चाइम के द्वारा हम अपने घर में से नकरात्मक ऊर्जा कोह टाकर अपने घर में पॉजिटिव माहौल बना सकते हैं। इसके लिए हमें विंड चाइम में लगी हुई रॉड की संख्या पर ध्यान देना होता है।

➺ विंड चाइम धातु, लक ड़ी या सिरेमिक पाइप से बनी होती है। इसमें छोटे-बड़े आकार की घंटियों को इस प्रकार समायोजित किया जाता है कि हवा के झोंके से वह बजने लगती है। ध्यान रहे की इसमें लगे पाइप खोखले होने चाहिए जिससे इसमें से निगेटिव ऊर्जा निकल कर पॉजिटिव हो जाएं।

➺ फेंगशुई में ऐसा माना जाता है कि पांच या सात पाइप वाली विंड चाइम नेगेटिव एनर्जी दूर करती है। छह या आठ पाइप वाली विंड चाइम ड्रॉइंग रूम के उत्तर-पश्चिम में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

➺ जो लोग समाज में अपनी लोक प्रियता और सम्मान चाहते हैं वह सेरेमिक सेब ने 2 या 9 रॉड के विंड चाइम को लिविंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में लगाएं।

➺ लकड़ी और बांस से बने विंड चाइम घर को बहुत ही सौम्य लुक देते हैं। इन्हें पूर्व तथा दक्षिण-पूर्व दिशा में लटकाना चाहिए। यह घर-गृहस्थी केलिए अच्छे माने जाते हैं।

➺ अगर पीतल या स्टील की बनी विंड चाइम खरीद रहे हैं, तो इसमें रॉड की संख्या 6 या 7 होनी चाहिए, यह घर में संपन्नता लाती है।

➺ अगर विंड चाइम बांस की बनी हो, तो इसमें रॉड की संख्या 3 या 4 होनी चाहिए। इससे उसका अधिकतम लाभ प्राह्रश्वत होता है।

➺ ऐसा नहीं है कि इसे घर के किसी भी हिस्से में लगा देना चाहिए। घर के उत्तर-पश्चिमी या पश्चिमी दिशा में ही इसे लगाना चाहिए, ताकि इसका संपूर्ण लाभ मिल सके।

Previous articleहम पासपोर्ट का रंग नहीं, खून का रिश्ता देखते हैं-PM
Next articleसपा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद न करें, इससे BJP को होगा फायदा: मायावती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here