अगली फिल्म में NRI की मां के रोल में नजर आएंगी लारा

0

अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति अपने प्रॉडक्शन की दूसरी फिल्म में अकेली मां की इमोशनल जर्नी के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। लारा, विनय पाठक के साथ दिखेंगी। उन्होंने भीगी बसंती एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘चलो दिल्ली’ के साथ करियर की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुशील राजपाल द्वारा निर्देशित फिल्म एनआरआई की मां पर आधारित है। इसमें एक मां की इमोशनल जर्नी दिखाई जाएगी। वास्तविक जीवन में मां बन चुकीं लारा ने कहा, ‘हम एक अन्य कहानी तलाश रहे हैं। ‘चलो दिल्ली’ कॉमिडी और इमोशंस से जुड़ी है और अंतत: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुशील राजपाल की स्कीनप्ले हमें मिली।’

विनय पाठक के साथ काम करते हुए लारा ने कहा, ‘वह शानदार अभिनेता और सह-कलाकार हैं और पर्दे पर उनके साथ काम करना सशक्त और पूरी तरह सुखद है।’फिल्म इस साल जून तक रिलीज होने के लिए तैयार है।

Previous articleकैशबैक के जरिए फ्री में पाएं Jio प्राइम मेंबरशिप
Next articleGST जुलाई से लागू होने की उम्मीद, टैक्स चोरी होगी बंद: जेटली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here