अनुपम खेर FTII के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए

0

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर को पुणे में स्थित फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इससे पूर्व टेलीविजन अभिनेता गजेंद्र चौहान अध्यक्ष थे। उनकी नियुक्ति की घोषणा बुधवार को की गई है। उन्हें 2004 में पद्मश्री और 2016 में पद्म भूषण का सम्मान दिया गया था। अनुपम खेर ने 500 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है।

अनुपम की पत्नी किरण खेर चंडीगढ़ से बीजेपी की सांसद भी हैं। अनुपम खेर को इस पद के लिए चुने जाने पर किरण खेर ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी है। किरण ने ट्वीट किया, ‘FTII चेरयरमैन बनने के लिए आपको बहु‍त-बहुत बधाई, मैं जानती हूं कि आप शानदार काम करेंगे।’

गजेंद्र को एनडीए सरकार ने 9 जून 2015 को FTII का चेयरमैन बनाया गया था. तब उनकी नियुक्ति का काफी विरोध हुआ था। छात्रों ने करीब 139 दिनों तक प्रदर्शन किया था। गजेंद्र ने क्या प्रतिक्रया दी चेयरमैन का कार्यकाल तीन साल का होता है। गजेंद्र इस पद पर सिर्फ 13 महीने ही रह पाए। उन्होंने कहा, ‘9 जून 2015 को जब मेरी नियुक्ति हुई थी तो मेरा कार्यकाल चार मार्च 2014 से गिना गया। मैंने 7 जनवरी 2016 को ज्वाइन किया और 3 मार्च 2017 को मेरा कार्यकाल खत्म हो गया।’

Previous articleमैंने गोल किया है इसका मतलब ये नहीं की मुझे ही पूरा श्रेय दिया जाए-जैक्सन सिंह
Next articleभावांतर भुगतान योजना का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक किसानों का पंजीयन किया जाय-मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here