अनुष्का शर्मा की फिल्म के शूटिंग सेट पर हादसा, करंट लगने से एक की मौत

0

अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म परी के शूटिंग सेट पर एक लाइटमैन की करंट लगने से मौत हो गई| इस फिल्म की शूटिंग पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चल रही थी|

एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोलबेरिया इलाके में चल रही आउटडोर शूटिंग के दौरान ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक शूटिंग ख़त्म होने के बाद बॉस से लाइट उतारते वक्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले शाहबे आलम नाम के कर्मचारी के हाथ बिजली की नंगी तार से छू गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ये बड़ी दुःखद घटना है जिसमें हमने अपने लाइट डिपार्टमेंट के एक मेंबर को खो दिया। हमने शाहबे आलम को बचाने की पूरी कोशिश की।

बता दें कि ये अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन की ये तीसरी फिल्म है| इसके पहले वे एनएच 10 और फिल्लौरी बना चुकी हैं| फिल्म परी में उनके भाई कर्णेश भी बतौर को-प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं| अनुष्का इस फिल्म में एक गंभीर किरदार में नजर आएंगी|

Previous articleश्रीलंका के खिलाफ चौथी जीत के इरादे से उतरेगा भारत
Next articleअब स्‍कूल बेच सकेंगे स्‍टेशनरी, NCERT किताबें-CBSE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here