अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 8 मार्च 2016

0

संभवत: मध्यप्रदेश पहला राज्य है जिसके मुख्यमंत्री समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये रोड शो करेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने निवास से रविन्द्र भवन तक ‘महिला सशक्तीकरण के 10 वर्ष’ थीम पर रोड शो में शामिल होंगे। इसमें महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह भी रहेंगी। इसी के साथ प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम की शुरूआत होगी जो 15 मार्च तक चलेंगे। पहले दिन सभी 52 हजार गाँव में विशेष ग्राम सभा होगी। विशेष जन-सुनवाई 51 जिले में होगी और नारी शक्ति चौपाल भी लगाई जायेगी।

स्त्रियों के प्रति सम्मान का सकारात्मक वातावरण बनाने के लिये मुख्यमंत्री निवास से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ होगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाएँ मुख्यमंत्री को दिवस संबंधी बेज लगायेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने निवास से शक्ति रथ रवाना करेंगे। यह रथ पूरे प्रदेश में महिलाओं से संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। मुख्यमंत्री निवास के बाहर शौर्या दल अपने बेण्ड के साथ रोड शो में शामिल होंगे। शौर्या दल की ऐसी सदस्य, जिन्होंने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है, वे उल्लेखनीय काम जेण्डर चैम्पियन्स के रूप में रोड शो में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री निवास से आगे चलकर श्यामला हिल्स चौराहे पर महिलाओं के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की जायेगी। आकाशवाणी भवन से रोड शो में महिला खिलाड़ी भी शामिल होगी। मानस भवन के समीप ऐसी बालिकाएँ शो में शामिल होंगी जिन्हें शिक्षा के लिये सायकल, ड्रेस आदि नि:शुल्क मिल रही है। यही से तेजस्विनी कार्यक्रम में गठित आदिवासी महिलाओं के स्व-सहायता समूह की महिलाएँ नृत्य करते हुए शामिल होंगी। इसके बाद पॉलीटेक्निक चौराहे पर नुक्कड़ नाटक होगा। रोड शो का समापन रविन्द्र भवन में होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान इस कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं को ड्रायविंग लायसेंस का वितरण और अनमोल-2 की लांचिंग करेंगे। मुख्यमंत्री महिलाओं के पक्ष में उत्कृष्ट काम करने वालों को पुरस्कृत भी करेंगे।

Previous articleविष्‍णु भगवान को बेहद प्रिय है पीला रंग,जानें क्यों
Next articleधर्मशाला: CM वीरभद्र सिंह ने कहा- राज्य सरकार सुरक्षा देने में सक्षम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here