अपने सपनों और जुनून को लक्ष्य बनायें धन आपके पीछे अपने आप आएगा-अरविंद केजरीवाल

0

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नवोदित इंजीनियरों को सलाह दी कि वे अपने सपनों और जुनून को लक्ष्य बनायें धन आपके पीछे अपने आप आएगा। केजरीवाल ने राजधानी में दिल्ली प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में एक कार्यक्रम के दौरान कहा,” युवा इस देश की उम्मीद है। उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी है और राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए काम करना है।”

उन्होंने कहा, “जब आप अपने लक्ष्य का पीछा करेंगे धन अपने आप आपके पास आएगा।” मुख्यमंत्री ने देश के भविष्य के इंजीनियरों से लोकतंत्र के महत्व को समझने और अहसास करने और व्यवस्था की कमियों को दूर करने में अपने योगदान देने की अपील की।

Previous article3 अगस्त 2018 शुक्रवार , पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleजो लोग इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जाएंगे उन्हें आतंकवादी माना जाना चाहिए-: सुब्रमण्यम स्वामी