अब आप बैंक काउंटर से भी ले सकते हैं रेलवे टिकट

0

आने वाले दिनों में बैंक की शाखाओं से भी रेल टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे की टिकट वेंडिंग मशीन के साथ ही बैंक में काउंटर भी खोले जा सकते हैं। यात्री सुविधा की सेवा विस्तार के क्रम में उत्तर मध्य रेलवे यह तैयारी कर रहा है। शीघ्र ही इसके लिए एसबीआई से करार किया जा सकता है।

रेल बोर्ड का यात्री सुविधाओं के विस्तार पर लगातार जोर है। इस क्रम में सभी जोनल रेलवे काम कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी दूसरे कामों से मुक्त होकर सिर्फ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में जुटें इसलिए पिछले दिनों एसबीआई से रेल शक्ति योजना का करार हुआ। इस क्रम में अगला करार एसबीआई शाखाओं में टिकट वेंडिंग मशीन इंस्टॉल कर और एसबीआई शाखाओं में टिकट काउंटर खोलने का हो सकता है। इससे बैंक जाने वाले कस्टमर्स को रेल टिकट के लिए स्टेशन नहीं जाना होगा और रेलवे स्टेशन पर कतार भी कम होगी।

प्रयोग के तौर पर पहले सेवा को कुछ प्रमुख शहरों की शाखाओं से शुरू किया जाएगा जबकि बाद में सफलता मिलने पर इसे दूसरी शाखाओं में भी लागू किया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंणक डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना पर विचार चल रहा है। एसबीआई से वर्तमान करार की सफलता के बाद इस दिशा में काम किया जाएगा।

Previous articleआई.टी. इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद है ‘ट्रम्प इफैक्ट’: मुकेश अंबानी
Next articleई.पलनिसामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 30 सदस्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here