ई.पलनिसामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में 30 सदस्य

0

कई दिनों की सियासी उठापटक के बाद आखिरकार तमिलनाडु को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। गुरुवार को शशिकला के करीबी ई पलनिसामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल विद्यासागर राव ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। इसके पहले पलनिसामी ने अपने समर्थन में 124 विधायकों का पत्र राज्यपाल को सौंपा था।

बता दें कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से आय से अधिक संपत्ति मामले में 4 साल की सजा सुनाए जाने के बाद शशिकला ने विधायकों की मीटिंग बुलाकर पलनिसामी को विधायक दल का नेता चुन लिया था। बुधवार को शशिकला ने बेंगलुरु ट्रायल कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 4 साल की सजा में से वह बाकी बची 3 साल 10 महीने की सजा काटने के लिए जेल में हैं। इस मामले में सूबे की दिवंगत पूर्व सीएम जयललिता मुख्य आरोपी थीं

सूत्र ने बताया, ‘गवर्नर से मुलाकात में पलनिसामी ने बुधवार शाम को ही अपने समर्थन में 124 विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। दूसरी तरफ पन्नीरसेल्वम ने कहा कि उनके पास 8 विधायकों का समर्थन है।’ सूत्र ने बताया कि गवर्नर ने उन सभी रिपोर्ट्स पर भी विचार किया, जिनमें कहा जा रहा था कि पलनिसामी और शशिकला ने एक रिजॉर्ट में विधायकों को बंधक बना रखा था।

इन सब पर विचार करने के बाद राज्यपाल ने पाया कि पलनिसामी के पास पर्याप्त विधायकों का समर्थन है। बुधवार शाम को 7:30 बजे ई. पलनिसामी ने 9 अन्य नेताओं के साथ तमिलनाडु गवर्नर सी. विद्यासागर राव से मुलाकात की थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पलनिसामी के सीएम बन जाने के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले वक्त में AIADMK की कमान शशिकला के हाथों में ही रहेगी। पार्टी में विवाद तब शुरू हुआ था जब शशिकला ने मुख्यमंत्री बनने की कोशिश की और पन्नीरसेल्वम ने इसका विरोध करते हुए बगावत कर दी। इस बीच पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि वह शशिकला के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

Previous articleअब आप बैंक काउंटर से भी ले सकते हैं रेलवे टिकट
Next articleआप भी लगातार कम्प्यूटर पर कर रहे हैं काम तो हो जाए सावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here