अमिताभ के बाद अब ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को नई राह देंगी अनुष्का शर्मा

0

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभयान का हिस्सा बन गई हैं.आपको बता दें कि शहरी विकास मंत्रालय ने ‘ए दिल है मुश्किल’ की अभिनेत्री को स्वच्छ भारत अभियान के लिए चुना है. अमिताभ बच्चन के बाद अब अनुष्का सफाई के मुद्दे को संभालेंगी.

अनुष्का को चुनने का मकसद ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस अभियान की ओर केंद्रित करना है. यानी अब अनुष्का गांव और कस्बों में खुले में शौच करने वाली महिलाओं का जागरूक करेंगी.

खबर के मुताबिक अभिनेत्री को मंत्रालय ने महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए चुना है. ताकि वह साफ सफाई को लेकर महिलाओं से जुड़े पहलुओं को उजागर कर सकें. साथ ही सेहत से जुड़ी जानकारियां भी हर महिलाओं तक पहुंचा सकें.

 खबरों के मुताबिक अनुष्का ने इस अभियान से जुड़े दो वीडियो भी शूट किए हैं. गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन भी इस अभियान के बड़े चेहरे हैं. वह भी हर तरीके से ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को घर में टॉयलेट होने के फायदे बताते हैं.

अब अनुष्का शर्मा भी इस अभियान से जुड़ी हैं.

Previous articleट्रंप से खफा एकजुट हो रही हैं आईटी कंपनियां, ले सकती हैं कानूनी सहारा
Next article‘काबिल’ और ‘रईस’ को पायरेसी से बचाएं-रितिक रोशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here