सलमान खान को लेकर बन सकती है वांटेड 2

0

वांटेड वो फिल्म है जिसने डूबते सलमान खान को तिनके का सहारा दिया था। इस फिल्म के रिलीज होने के पहले सलमान की कई फिल्में बुरी तरह असफल रही थी और कई लोगों ने उनका करियर खत्म मान लिया था। वांटेड की सफलता के बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं दिखा और अपने करियर के शिखर पर जा बैठे।

वांटेड का निर्माण बोनी कपूर ने किया था और निर्देशन की बागडोर प्रभुदेवा ने संभाली थी। इस फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग बोनी अरसे से कर रहे हैं, लेकिन कॉपीराइट को लेकर बात अटक गई। आखिरकार जीत बोनी की हुई। सात साल तक उन्हें लड़ाई लड़नी पड़ी। अब जीत के बाद वे सलमान को लेकर सीक्वल बनाने जा रहे हैं।

बोनी का कहना है कि वे सीक्वल तभी शुरू करेंगे जब अच्छी कहानी मिलेगी और सलमान के साथ ही इसे बनाएंगे, भले ही इंतजार करना पड़े। निकट भविष्य में यह फिल्म शायद ही शुरू हो पाए क्योंकि सलमान की डेट्स बुक हो चुकी हैं।

Previous articleदिल्ली ने पुणे को दिया जोर का झटका
Next articleक्या आप भी चबाते है नाखुन तो हो जाए सावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here