अमेरिका में टेनेस के गिरजाघर के नजदीक गोलीबारी; 1 की मौत, 7 घायल

0

वाशिंगटन: अमेरिका में टेनेसी के नैशविले में एक गिरजाघर के बाहर एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी जिससे एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि चर्च ऑफ क्राइस्ट बर्नेट चैपल पर हुई इस घटना में बंदूकधारी भी घायल हो गया। मेट्रो नैशविले पुलिस विभाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि पार्किंग में एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पिस्तौल की बट से भी एक व्यक्ति पर वार किया गया जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Previous articleमेरी पत्नी डिंपल अब कभी नहीं लड़ेंगी चुनाव -अखिलेश यादव
Next articleसरकार सोने के लेनदेन को अधिक पारदर्शी बनाना चाहती है-संयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here