अमेरिका से बात करेंगे तो अपनी शर्तों पर-उत्तर कोरिया

0

उत्तर कोरिया की एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि अगर शर्तें तय होती हैं तो प्योंगयांग ट्रंप प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार है. उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय में उत्तरी अमेरिका मामले की महानिदेशक चोए सोन हुई ने बीजिंग में संवाददाताओं से बातचीत यह बात कही.

चोए सोन-हुई नार्वे से उत्तर कोरिया लौटते हुए बीजिंग में थोड़ी देर के लिए रुकी थीं. वह नार्वे में अमेरिकी अधिकारियों और विद्वानों के साथ अनौपचारिक बातचीत करने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही थीं.

चोए ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उत्तर कोरिया की क्या शर्तें हैं, लेकिन उनके बयान से इस बात की संभावना पैदा हुई है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका 2008 के बाद पहली बार बातचीत की मेज पर आ सकते हैं.

Previous articleझाड़ू की यह 10 बातें आपको पता होना चाहिए
Next articleसेना दे रही है पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब-सेना प्रमुख

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here