आज संसदीय समिति के सामने पेश होंगे उर्जित पटेल

0

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी और अर्थव्यवस्था पर उसके असर के बारे में आज एक संसदीय समिति के सवालों का सामना करेंगे. पटेल सम‍िति को यह भी बताएंगे कि इस दौरान नकदी की किल्लत से निबटने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा क्या कदम उठाए गए.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के नेतृत्व वाली संसद की वित्त मामलों की स्थायी समिति के सामने पटेल के अलावा वित्त मंत्रालय के आर्थ‍िक मामले, वित्तीय सेवाओं और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अध‍िकारी भी संसदीय समिति के सवालों का जवाब देंगे.

इस दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन, भारतीय स्टेट बैंक , पंजाब नेशनल बैंक, ओरिएंटल बैंक कॉमर्स के प्रतिनिध‍ि भी मौजूद रहेंगे. इस बैठक में चर्चा का विषय है-500 और 1000 के करेंसी नोट की नोटबंदी और उसका असर’. इसके बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर 20 जनवरी को संसद की लोक लेखा समिति के सामने भी पेश होंगे.

Previous articleभारत अकेले शांति के रास्ते पर नहीं चल सकता- पीएम
Next articleतेंदुलकर कोहली से कहीं बेहतर खिलाड़ी हैं : यूसुफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here