आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है-रविशंकर प्रसाद

0

इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि आधार का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है और आधार कार्ड न होने के बावजूद किसी गरीब को सुविधाओं के लाभ से वंचित नहीं होना पड़ेगा। प्रसाद ने लोकसभा में प्रश्नकाल में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में आधार का डाटा लीक होने का कोई मामला सामने नहीं आया है और यह पूरीतरह सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे सरकारी सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाएगा अलबत्ता वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये उसे ये सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। यदि कारपोरेट समेत कोई अन्य निकाय आधार के डाटा का दुरूपयोग करता है तो उसके लिए कानून में तीन से सात वर्ष तक की कैद की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

Previous articleडेढ़ घंटे नरेंद्र मोदी की पूरी स्पीच के दौरान लोकसभा में हंगामा, विपक्ष ने लगाए ये 10 नारे
Next articleस्मृति ईरानी का इस्तेमाल कर रही भाजपा, मुझे आता है तरस: रेणुका चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here