ई-पत्रकार-लौंग और काली मिर्च रसोई में खाना बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लौंग और काली मिर्च के स्वास्थ्य लाभ तो है ही लेकिन इनके ज्योतिष शास्त्र में भी कई लाभ है जिसे करने से आपकी किस्मत भी चमक सकती है। ज्योतिष शास्त्र में परेशानियों का समाधान करने के लिए कई उपाय बताए गए है। जिसमें लौंग और काली मिर्च के उपाय भी शामिल है।
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए जा रहे है और चाहते है कि सफल हो, तो जाने से पहले अपने घर के द्वार पर काली मिर्च रखें और उसपर पैर रखकर चलें जाएं। इससे आपको जरूर सफलता मिलेगी।
2. लौंग के इस्तेमाल धन प्राप्ति के लिए भी किया जाता है। हनुमान पूजा के दौरान सरसो का तेल लेकर दीपक में डालें और उसमें दो लौंग डाल लें। इससे हनुमानजी खुश हो जाएंगे और आपको धन लाभ होगा।
3. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काली मिर्च शनि का कारण होती है। काले कपड़े में काली मिर्च और पैसे बांधकर दान करें। इससे शनि का प्रकोप कम हो जाता है।
4. यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष है, शनि की साढे साती चल रही है और बीमार है तो भोजन करते वक्त काला नमक और काली मिर्च का ही उपयोग करें। इस उपाय से रोग और शोक दूर होंगे।
5. सात बार बजरंग बली का पाठ करें। उसके बाद हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं और पांच लौंग पूजा स्थान में कपूर के साथ जलाएं। फिर भस्म से तिलक कर लें। इससे आपका शत्रु परास्त हो जाएगा।





























































