आपदा की घड़ी में सरकार संतों और श्रद्धालुओं के साथ

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज तड़के उज्जैन स्थित संख्याराजे शासकीय चिकित्सालय पहुँचकर भर्ती घायलों से कुशल-क्षेम पूछी और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार एवं दवा की व्यवस्था की जाये। श्री चौहान ने वार्ड में उपचाररत घायलों एवं उनके परिजन से चर्चा कर विश्वास दिलाया कि सरकार उनके उपचार की पूरी व्यवस्था कर रही है। चिंता की कोई बात नहीं है।

श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि सिंहस्थ मेला में पूरा अमला मुस्तैदी से लगा हुआ है। रूद्रसागर से बारिश का पानी निकाल दिया गया है। सारी व्यवस्थाएँ सुचारु कर दी गई हैं। बारिश और तेज हवा के कारण जो टेन्ट गिर गये हैं, उन्हें पुन: खड़ा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी अंतर्रात्मा से सिंहस्थ महापर्व का आयोजन कर रहे है, पर आपदा से हुआ नुकसान दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों का तत्परतापूर्वक अच्छा उपचार चल रहा है। सभी जल्दी स्वस्थ्य होंगे। मुख्यमंत्री ने सभी संतों, जन-प्रतिनिधियों और उज्जैन की जनता का धन्यवाद दिया कि आपदा की इस घड़ी में सभी ने मिल कर व्यवस्थाएँ बनाए रखने में अच्छा कार्य किया। अन्न-क्षेत्र संचालित हो रहे हैं। अन्न और धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षिप्रा तट पर स्नान, पूजा पाठ हो रहा है।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्रसिंह, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleसूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड को केंद्र ने भेजा पानी, यूपी सरकार ने कहा- नहीं चाहिए
Next articleसिंहस्थ की व्यवस्थाओं का आकस्मिक जायजा लेने अर्धरात्रि में रामघाट पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here