कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मार्च: गिरफ्तारी के बाद रिहा हुए सोनिया-राहुल और मनमोहन सिंह

0

नई दिल्ली: अगस्ता घोटाला मामले में आज कांग्रेस खुलकर सामने आ गई है। संसद में बात नहीं बनी तो अब कांग्रेस सड़क पर भाजपा के आरोपों का जवाब दे रही है। कांग्रेस ने आज जंतर-मंतर से संसद भवन तक ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली निकाली है। वहीं सोनिया गांधी, राहुल और मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संसद मार्ग थाने में अपनी गिरफ्तारियां दी जहां उनको कुछ समय बाद रिहा कर दिया गया। संसद के आसपास 144 धारा लागू कर दी गई है। कांग्रेस केंद्र सरकार के विरोध में ये रैली निकाल रही है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार एक झूठी सरकार है जो कि सिर्फ वादे करके लोगों को लुभा रही है।

रैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

ये बोली सोनिया गांधी
मोदी का नाम लिए बिना सोनिया ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है। जब भी जरूरत पड़ेगी हम कुर्बानी देने से नहीं चूकेंगे। सोनिया ने कहा कि जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चल रही है।

जंतर-मंतर पर मनमोहन सिंह बोले
देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों के खि‍लाफ साजिश हो रही है। कई लोगों ने कांग्रेस को मिटाने की कोशि‍श की लेकिन नाकाम रहे। हम मोदी सरकार के मंसूबों को नाकाम करेंगे। जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकारें हैं, उसे गिराकर मोदी जी ने लोकतंत्री की आत्मा पर हमला किया है। कांग्रेस बहती गंगा है, जो कभी रुकेगी नहीं। कांग्रेस भारत की अात्मा है। मोदी जी जहां भी जाते हैं सिर्फ कांग्रेस के सफाए की बात करते हैं।

राहुल गांधी ने साधा पीएम पर निशाना
देश में सिर्फ दो ही लोगों की बात चलती है नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत। उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई। मोदी सरकार कानून तोड़ती जा रही है। मोदी जी के भाषण और उनके मेक इन इंडिया की हकीकत अलग है। मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिला। देश के कई हिस्सो में सूखा पड़ा है, लेकिन मोदी जी को इस पर कुछ नहीं कहना है। सभी साथि‍यों का यहां इक्ट्ठा होने के लिए शुक्रिया। आप सभी लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां पहुुंचे हैं।

रॉबर्ड वाड्रा के पोस्टरों के साथ दिखी कांग्रेस
जंतर-मंतर पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं का जमावड़ा शुरू है। दिलचस्प बात यह है कि जंतर-मंतर पर कांग्रेस के पोस्टरों में सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को भी राहुल गांधी के साथ जगह दी गई है।

Previous articleआपदा की घड़ी में सरकार संतों और श्रद्धालुओं के साथ
Next articleपर्रिकर बोले- समय आएगा, जब वायुसेना में पुरुषों से ज्यादा महिला फाइटर पायलट होंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here