आयुर्वेद सम्मत समग्र जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है- मंत्री श्रीमती चिटनिस

0

महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने आज एक दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद कौशल कार्यशाला का शुभारंभ किया। विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा आर.डी. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में ‘सामान्य स्त्री रोगों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति द्वारा निराकरण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीमती चिटनिस ने कहा कि वर्तमान में जीवन पद्धति और आहार-विहार में आये परिवर्तन के परिणामस्वरूप लोगों का स्वास्थ्य के प्रति दृष्टिकोण बदला है। आयुर्वेदिक पद्धतियाँ दैनिक जीवनचर्या और सामान्य खानपान के माध्यम से ही कई रोगों के निदान के उपाय बताती हैं। आयुर्वेद सम्मत समग्र जीवनशैली से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

श्रीमती चिटनिस ने उन्होंने महिला स्वास्थ्य तथा पोषण के संबंध में सामान्य तथा विशेषज्ञतापूर्ण जानकारियाँ सहजता से उपलब्ध कराने के लिये विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई।

कार्यशाला में विषय-विशेषज्ञों ने विभिन्न स्त्री रोगों के आयुर्वेद में उपचार तथा उनकी पद्धतियों पर प्रकाश डाला। प्रमुख सचिव आयुष श्रीमती शिखा दुबे भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

Previous articleमत पूछ इस जिंदगी में, इन आँखों ने क्या मंजर देखा
Next articleएक लड़का स्कूल से जल्दी घर आ गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here